एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान बुधवार को जारी रहा। जौलजीबी क्षेत्र में थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने चामी गांव में ढाबे पर अवैध शराब परोसने और बेचने पर संचालक जगदीश सिंह परिहार को गिरफ्तार किया।

जाजरदेवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत उप निरीक्षक महावीर सिंह ने शराब पीकर वाहन चला रहे  रमेश राम को गिरफ्तार किया। जिलेभर में यातायात नियम और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 110 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp