एन आई एन,
पिथौरागढ़। धारचूला तहसील के खेत गांव निवासी 35 वर्षीय युवक तेज सिंह कुंवर पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह कुंवर की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि तेज सिंह छिपलाकेदार के जंगलों में बकरियां चराने के लिए गया था। बीते रोज वह आकशीय बिजली की चपेट में आ गया। अन्य पशुपालकों ने उसे मृत पाया।
सड़क से 10 किमी दूर होने के कारण उसे आज धारचूला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मृतक की पत्नी एक बेटी और बेटे के साथ घटधार में रहती है। जबकि तेज सिंह गांव में मां के साथ रहता था। इस घटना से गांव में शोक की लहर छाई हुई है। कोतवाल हरेंद्र नेगी ने बताया शव देर शाम धारचूला पहुंच गया है पोस्टमार्टम कल किया जाएगा।