एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले में दूसरे की जमीन दिखाकर एफिडेविट के जरिए बयाना लेकर 28 लाख से अधिक की ठगी करने वाले गैंग के चौथे सदस्य मनोज खत्री मूल निवासी सेरा हाल निवासी टकाना को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उपनिरीक्षक जितेंद्र सोराडी ने बताया कि इस गेंग के तीन सदस्य किशन कोहली, प्रियांशु नाथ और संजय प्रसाद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन लोगों ने जिले में विभिन्न लोगों के साथ 28 लाख रुपए से अधिक की ठगी की थी। इस मामले की रिपोर्ट सरिता खनका द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई थी। इस गुरुप के अन्य लोगों की अभी तलाश की जा रही है।