एन आई एन,

पिथौरागढ़। में उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने आज जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने मरीजों से वार्ता की और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जाना और मरीजों को हर संभव बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा कार्यकारी अध्यक्ष जनार्दन उप्रेती, नगर अध्यक्ष राम सिंह, जगत सिंह मेहता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp