एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर निगम को स्काई लिफ्ट वाहन मिल गया है। इस वाहन का आज नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल की मौजूदगी में परीक्षण किया गया।

मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि ऊंचे पोलों पर लगी स्ट्रीट लाइट को तत्काल ठीक करने में इससे मदद मिलेगी। अन्य कार्यों में भी इस वाहन का उपयोग हो सकेगा। इससे समय की बचत भी होगी। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, पार्षद रवि मेहता, कमलेश जोशी, प्रवीण उपरारी, गौरव अग्रवाल,  समेत तमाम लोग मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp