एन आई एन,
पिथौरागढ़। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज एस एसबी की 55 वी वाहिनी ने राजकीय इंटर कॉलेज गौरीहाट झुलाघाट सेल और मूनाकोट में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक मानसिक दुष्प्रभाव की विस्तार से जानकारी दी गई।
युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा ,योग और अन्य रचनात्मक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।