एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले में बेरीनाग विकासखंड के अंतर्गत बेरीनाग नर गोली खातीगांव सड़क पीएमजीएसवाई से पास हो गई है। यह जानकारी आज विधायक फकीर राम टम्टा ने दी। उन्होंने कहा की नानी शीतला मोटर मार्ग में वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति भी मिल गई है।
विभाग द्वारा डीपीआर गठन की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाते हुए इन्हें समय से पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सहायक अभियंता श्रवण कुमार दीक्षित, दीपक सिंह कोरंगा, विनोद प्रकाश, सूरज आर्या समेत तमाम लोग मौजूद रहे।