एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले में मुंसियारी तहसील से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला के पति ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। 

थाना अध्यक्ष अनिल आर्य के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के बाद महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया। विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp