एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पांडे ने खांकर तिराहे के पास शराब बेचने और परोसने वाले दिनेश सिंह को गिरफ्तार किया। वाहन चालक सौरभ बहादुर को नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
अस्कोट क्षेत्र में कमल पाल को शांति भंग करने पर हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा जिले भर में यातायात नियम और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 79 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।