एन आई एन,
पिथौरागढ़। कुमाऊनी भाषा और लोक संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पिथौरागढ़ निवासी डॉ. सरस्वती कोहली को इस वर्ष पांचवा मथुरा दत्त मठपाल स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। निर्णायक समिति की बैठक में यह निर्णय लेने के बाद प्रोफेसर गिरीश चंद्र पंत ने बताया कि डॉ. कोहली ने कुमाऊनी साहित्य में लोक संस्कृति पर शोध कार्य किया है।
वे नियमित रूप से लोक साहित्य संकलन और लोक संस्कृति संरक्षण के लिए गोष्ठियां सेमिनार आयोजित करती हैं। उनकी कविताएं व चर्चाएं दूरदर्शन और आकाशवाणी पर प्रसारित हो चुकी है। डॉ. कोहली कुमाऊनी मासिक पत्रिका आदलि कुशली का संपादन व प्रकाशन कर रही है। उनकी तीन पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी है। उन्हें यह पुरस्कार 29 जून को दिया जाएगा।