एन आई एन,

पिथौरागढ़। पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष कबीर सिंह धामी के जन्म दिवस पर आज युवाओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में कई युवाओं ने रक्तदान किया। 

कबीर सिंह धामी ने कहा है कि रक्तदान करने से जो खुशी मिलती है वह किसी और चीज से संभव नहीं है, उन्होंने युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। शिविर आयोजन में अभिनव धामी, नील पंवार, भूप्पी आदि ने सहयोग दिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp