एन आई एन,
पिथौरागढ़। देश के 70 राज्यों का एक ट्रैकिंग दल सोमवार को मुनस्यारी पहुंचा। दल में शामिल 25 सदस्यों को खलिया टॉप के लिए रवाना किया गया। दल में 9 वर्ष के मैसूर निवासी दत्ता संयम और कर्नाटक की पावनी भी शामिल है।
दल का नेतृत्व यूथ हॉस्टल के अध्यक्ष जीके श्रीवास्तव कर रहे हैं। ट्रेकिंग के संचालन और गाइडेंस की जिम्मेदारी कॉसमॉस कंपनी संभाल रही है। यह दल खलिया टॉप और रुडखान की पहाड़ियों पर तीन दिन बीताने के बाद मुनस्यारी वापस लौटेगा।