एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। थल थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना अध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे ने सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचा रहे ललित सिंह पुजारा को गिरफ्तार किया।
गंगोलीहाट में कमल किशोर और नवीन सिंह को तथा धारचूला में सूरज को नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। सभी के वाहन सीज कर दिए गए हैं। जिलेभर में 158 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।