एन आई एन,
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी सीमित संसाधन और तमाम चुनौतियों के बावजूद शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्ष 2025 -26 में कॉलेज के 18 फुटबॉल खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर जिले को गौरवान्वित किया है।
खिलाड़ियों को फुटबॉल कोच डा. पुष्कर सिंह अधिकारी और सहायक कोच नरेंद्र सिंह भंडारी प्रशिक्षित कर रहे हैं। डॉ. अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों को राइट माइंड फ्रेम की नई तकनीक से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे खिलाड़ी अपनी भावनाओं को काबू में कर पूरा फोकस खेल पर करते हैं। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में इस समय एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और फुटबॉल खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस वर्ष स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई रखी गई है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही चंपावत जनपद में बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज भी शुरू होने जा रहा है।