एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय को जोड़ने वाली बैंक रोड पर मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर दिए जाने से आए दिन जाम लग रहा है। अस्पताल जाने वाले लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। 

बार-बार आ रही दिक्कतों पर पुलिस ने अस्पताल मार्ग पर मनमाने ढंग से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है। पुलिस ने लोगों से अस्पताल मार्ग को खुला रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp