एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले के पंगरौली सुवालेक क्षेत्र में नशीले पदार्थों का निर्माण कर तस्करी करने वालों की संपत्ति अब पुलिस कुर्क कराएगी। 12 जुलाई 2022 को चंपावत पुलिस ने ईशा विश्वकर्मा को 5.688 किलोग्राम अवैध एमडी ड्रग मेफेडोन के साथ पकड़ा था ।
विवेचना में पता चला कि इस मामले में राहुल कुमार कुणाल कोहली विशाल नरेंद्र भंडारी ओम जय गोविंद गुप्ता उपेंद्र सुरेंद्र यादव अमर कुमार कोहली भी शामिल है। चंपावत की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया की विवेचना के दौरान पता चला कि अभियुक्तों के बैंक खातों में लाखों रुपए के संदिग्ध लेनदेन हुए हैं और इन्होंने नशा तस्करी से अवैध संपत्तियां अर्जित की है। पुलिस ने बैंक खाते में जमा धनराशि फ्रीज कर दी है। साथ ही एक स्विफ्ट डिजायर कार और एक एमजी हेक्टर कार को जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा की विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत इन संपत्तियों को नीलाम किया जाएगा।