एन आई एन,

पिथौरागढ़। थाना अध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आज सतगढ़ गांव में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ग्रामीणों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई।

साथ ही कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया। इस दौरान लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp