एन आई एन,
पिथौरागढ़। शनिवार को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसके लिए कुल 6 अलग अलग बैंच गठित की गई।
लोक अदालत में एन आई एक्ट , एमवी एक्ट, वैवाहिक वाद, बैंक ऋण संबंधी मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। लोक अदालत को संपन्न कराने में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों और न्यायालय कर्मचारियों ने सहयोग दिया।