एन आई एन,
पिथौरागढ़। हुड़ेती गांव निवासी पूर्व सैनिक गिरधर सिंह को पिछले 1 वर्ष से पेंशन नहीं मिल रही है। बीमार पूर्व सैनिक पेंशन नहीं मिलने से खासे परेशान हैं। उन्होंने आज रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा गया है कि वह मेडिकल बोर्ड से सेवानिवृत हुए थे।
उन्हें पेंशन मिल रही थी। जून 2025 में अचानक उनकी पेंशन में बढ़ोतरी हुई और पेंशन खाते का नाम गुलजार सिंह आने लगा। उन्होंने इसकी शिकायत जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और केंद्रीय बैंक से की। इसके बाद उनके खाते में पेंशन आनी बंद हो गई। उन्होंने अपना लाइव सर्टिफिकेट बैंक में जमा कराया लेकिन उनके पेंशन खाते में नाम गुलजार सिंह ही आ रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी गलती से उनकी पेंशन रुकी हुई है। पेंशन नहीं मिलने से उनके समक्ष कई दिक्कतें खड़ी हो रही है। उन्होंने तत्काल पेंशन जारी किए जाने की मांग की है।