एन आई एन,
पिथौरागढ़। जनपद भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जिले की एक अरब 65 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
उन्होंने जिला मुख्यालय के जाखनी में मल्टी लेवल पार्किंग, बस स्टेशन, स्पोर्ट्स स्टेडियम सुधारीकरण, होमगार्ड अनावासीय भवन निर्माण, विभिन्न सड़कों के सुधारीकरण और डामरीकरण के साथ ही लिफ्ट सिंचाई और पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इसके अलावा जिला मुख्यालय में निर्भया फंड से कार्यशील महिलाओं के लिए छात्रावास, केएनयू राइंका में बॉक्सिंग रिंग , देवलथल तहसील में अनावासीय भवन, डीडीहाट तहसील में आवासीय भवन के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।