एन आई एन,
पिथौरागढ़ । दिव्य ज्योति जागृती संस्थान ने आज विवेकानंद विद्या मंदिर में नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताए गये। साथ ही नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यालय प्रबंधन ने इस कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया।