एन आई एन,

चंपावत। जिले के सल्ली गांव में एक नाबालिक से जुड़े मामले में नाबालिक की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर करने वालों की शिनाख्त पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा है कि नाबालिक की पहचान उजागर करना गंभीर दंडनीय अपराध है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित पोस्टों को सोशल मीडिया से हटाने के साथ ही ऐसे लोगों की पहचान भी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp