एन आई एन,
पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर में वनस्पति विज्ञान विभाग के 6th सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 155 छात्र छात्राओं में से 149 परीक्षा में शामिल हुए।
विभागाध्यक्ष डॉ. कमलेश भाकुनी की देखरेख में कराई गई इस परीक्षा में एक्सटर्नल एग्जामिनर के रूप में डा. आर एस अधिकारी , इंटरनल एग्जामिनर के रूप में डॉ. प्रीति पंत मौजूद रही।