एन आई एन पिथौरागढ़। नशा उन्मूलन अभियान में गुरुवार को पिथौरागढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने जिले में हेरोइन की सप्लाई करने वाले सरगना को दबोच लिया है।

पुलिस ने 28 मई को 8.48 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों से की गई पूछताछ में हेरोइन सप्लाई में मनजीत सिंह निवासी टुकड़ी थाना नानकमत्ता का नाम सामने आया था। घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने साक्ष्य के आधार पर दबिश देकर मनजीत सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp