एन आई एन,
पिथौरागढ़। आओ अपने गांव से जुड़े अभियान के तहत आज ऑनरेरी कैप्टन स्वर्गीय चंद्र सिंह मपवाल की स्मृति में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नमजला की जानकी दानू, अंजली आर्या, और हंसा दानू को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
यह कार्यक्रम सामुदायिक पुस्तकालय की पहल पर चलाया जा रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य बसंती कन्याल ने स्कॉलरशिप प्रदान करने के लिए पार्वती मपवाल के परिवार का आभार जताया। कार्यक्रम में सामुदायिक पुस्तकालय के संस्थापक जगत सिंह मर्तोलिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।