एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले में ट्रैकरों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने अब ट्रैकिंग की पूर्व सूचना प्रशासन को देना अनिवार्य कर दिया है। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने कहा है कि मिलम, नामिक, दारमा, नाबीढांग, लिपुलेख आदि क्षेत्रों में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए ट्रैकरों का पूरा नाम पता आदि उप जिला अधिकारी, वन विभाग और पर्यटन विभाग को देना अनिवार्य होगा।
बिना पूर्व सूचना के ट्रैकिंग के दौरान अगर कोई अप्रिय घटना होती तो उसकी जिम्मेदारी टूर ऑपरेटर की होगी और उस पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।