एन आई एन,

पिथौरागढ़। ग्रामीण उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 8 मई को गैस वितरण व्यवस्था में विशेष बदलाव किया है। जनता और जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर तय किया गया है कि इस दिन पिथौरागढ़ शहर में गैस वितरण नहीं किया जाएगा। इसके बजाय गैस वितरण वाहन सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में भेजे जाएंगे, जहां स्थानीय स्तर पर उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए वहां सुचारू और समयबद्ध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से ग्रामीण उपभोक्ताओं को शहर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें भीड़ व लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी। प्रशासन की ओर से जल्द ही गैस वितरण के लिए निर्धारित स्थानों की विस्तृत सूची भी जारी की जाएगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp