एन आई एन,

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आज जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया। एक वर्ष से 19 आयू वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को एलबेंडोजोल की दवा दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस एस नवियाल ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। 

इससे बच्चों में तमाम समस्या खड़ी होती हैं। एल्बेंडाजोल दवा सुरक्षित और प्रभावी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अर्चना कौशिक ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज दवा से वंचित रहने वाले बच्चों को 14 में को माप अप डे पर दवा दी जाएगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp