एन आई एन,
चंपावत। जिले के सल्ली गांव में एक नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष व पूर्व प्रधान, एक छात्र और एक अन्य को आरोपित बनाया गया है। पीड़िता के पिता की और से मामले में चंपावत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पीड़िता से उस वक्त दुराचार हुआ जब हुआ अपनी सहेली की शादी में शामिल होने सल्ली गांव गई थी।
पीडिता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे नग्न कर एक कमरे में बांध दिया। तीनों के पास हथियार भी थे। और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में सल्ली निवासी पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तल्लादेश व पूर्व ग्राम प्रधान पूरन सिंह रावत, विनोद सिंह रावत और नवीन सिंह रावत को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने स्वयं पीड़िता से बातचीत की बताया कि साक्ष्य संकलित कर लिए गए हैं इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी और आरोपियों के परिजनों ने इस पूरे मामले को एक साजिश बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बताया गया है कि इनमें एक आरोपी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने चंपावत की घटना पर कहा इस घटना ने राज्य को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा भाजपा के राज में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है।