एन आई एन,
पिथौरागढ़। देहरादून नगर निगम की तरह मानदेय, भत्ते आदि दिए जाने की मांग को लेकर पिथौरागढ़ नगर निगम के पार्षद भी मुखर हो गए हैं।
पार्षद करण सिंह, सुशील खत्री, नीरज जोशी, राहुल लुंठी, कृष्णा वर्मा, अनिल वर्मा, समेत तमाम पार्षदों ने आज इस संबंध में मेयर कल्पना देवलाल को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र बोर्ड बैठक बुलाकर प्रस्ताव पारित करने की मांग की।