एन आई एन,
पिथौरागढ़। सज्जन लाल मेमोरियल सोसाइटी में निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब 30 बच्चों और स्टाफ का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने पहली बार सिनेमा हॉल में फिल्म देखी और सिनेमा जगत से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों व करियर विकल्पों की जानकारी ली।
डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने सिनेमा हॉल पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोसाइटी के शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के प्रयासों की सराहना की।
सोसाइटी के संस्थापक कमल किशोर ने कहा कि ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के साथ नए अनुभव और अवसर उपलब्ध कराने के लिए संस्था लगातार प्रयास कर रही है।