एन आई एन,
पिथौरागढ़। 26 सितंबर से होने वाली मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी के ट्रायल 19 और 20 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में कराए जाएंगे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सीधे आयोजित होने वाली ताइक्वांडो ,हॉकी ,हैंडबॉल बास्केटबॉल, बॉक्सिंग ,बेसबॉल खेलों के लिए अंडर 14 ,अंडर-19 बालक बालिका वर्ग और 20 से 25 आयु वर्ग में महिला ओपन के ट्रायल लिए जाएंगे। ट्रायल प्रातः 9:00 बजे से शुरू होंगे।