एन आई एन,

पिथौरागढ़। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (एसएसजेयू) के पिथौरागढ़ परिसर में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को लेकर तस्वीर साफ होते ही गतिविधियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आरक्षण व्यवस्था में अध्यक्ष और सचिव पद को अनारक्षित रखा गया है। ऐसे में दोनों प्रमुख पदों पर दावेदारों के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं।

आरक्षण व्यवस्था के तहत उपाध्यक्ष पद पर छात्र और छात्रा दोनों का प्रतिनिधित्व रहेगा, जबकि संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद छात्राओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। सूची जारी होते ही संभावित प्रत्याशियों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। छात्र संगठनों के साथ ही संभावित उम्मीदवारों ने छात्र-छात्राओं से संपर्क बढ़ा दिया है।

कैंपस से जुड़े लोगों के अनुसार तीन पद छात्राओं के लिए आरक्षित होने से इस बार चुनाव में उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण रहेगी। पिथौरागढ़ परिसर के निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्य परिषद की औपचारिक स्वीकृति की प्रत्याशा में आरक्षण व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।







Share on Facebook Share on WhatsApp