एन आई एन,

चंपावत। टनकपुर शारदा घाट में स्नान के लिए आया 23 वर्षीय युवक शिवराज गुप्ता आज अचानक डूबने लगा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

तैराक दल के राकेश गिरी, कपूर राणा, अर्जुन सिंह, मनोज सिंह, मुकेश राणा, गोताखोर रविंद्र कुमार और पीआरडी सूरज शर्मा ने तत्काल रेस्क्यू कर शिवराज गुप्ता को सकुशल बाहर निकाल लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp