एन आई एन,
पिथौरागढ़। आओ अपने गांव से जुड़े अभियान के तहत आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय जैती में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय के मेधावी छात्र अंशुमन, प्रिंस टोलिया, कार्तिक को तारा देवी लसपाल, कुंवर सिंह लसपाल की स्मृति में स्कॉलरशिप प्रदान की गई।
यह कार्यक्रम सामुदायिक पुस्तकालय के संस्थापक जगत सिंह मर्तोलिया की पहल पर संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चंद्र सिंह बृजवाल, शिक्षिका हंसा लसपाल, सभासद प्रतिनिधि महेश रावत आदि मौजूद रहे।