एन आई एन,
पिथौरागढ़। हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में प्रवेश के लिए 21 मई को स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में ट्रायल होंगे। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और फुटबॉल खेलों में प्रवेश दिया जाएगा।
ट्रायल में सफल रहने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 6 में प्रवेश मिलेगा। ट्रायल के लिए 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।