एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। बुधवार को अस्कोट थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज ने डब्बू कापड़ी ,बलुवाकोट थाना अध्यक्ष नीमा बोहरा ने राजेंद्र राम को शराब पीकर वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया।
जिले भर में यातायात नियम और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 152 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।