एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुनस्यारी थाना अध्यक्ष अनिल आर्या ने क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। 

ग्राम चौकीदारों को कानून व्यवस्था बाधित करने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दिए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp