एन आई एन,
पिथौरागढ़। मंगलवार को उच्च हिमालय क्षेत्र में अपराह्न बाद हिमपात हुआ। कुछ इलाकों में बारिश हुई है। इसके बावजूद आदि कैलाश यात्रियों में जबरदस्त उत्साह है।
मंगलवार को प्रशासन ने यात्रा के लिए 350 इनर लाइन परमिट जारी किए। अब तक कुल 2200 लोगों को इनर लाइन परमिट जारी कर दिए गए हैं। मंगलवार को सुबह मौसम साफ रहने पर लोगों ने ओम पर्वत और बाद में आदि कैलाश के दर्शन किए। उप जिलाधिकारी आशीष जोशी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।