एन आई एन,

पिथौरागढ़। आओ अपने गांव से जुड़े अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुरिंग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तन्मय मर्तोलिया के साथ रितिका और कनिका को वर्ष 20 26 की लीला देवी, कुंदन सिंह स्कॉलरशिप प्रदान की गई। 

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया ने अपनी माता लीला देवी और पिता कुंदन सिंह की स्मृति में तीन टॉपर विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने की परंपरा 2024 में शुरू की थी। आज ग्राम प्रधान भगवती मर्तोलिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र तन्मय जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में भी सफल हो चुके हैं। जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों के भीतर प्रतियोगिता की भावना पैदा करना है। इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष रजनी देवी जानकी देवी दयावती देवी पुष्पा देवी मंजू देवी सीता देवी आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp