एन आई एन,
पिथौरागढ़। अंडर 14 बालक के क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब डॉन बॉस्को स्कूल की टीम ने जीत लिया। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा निर्देश एवं दिविषा क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का मुकाबला डॉन बॉस्को और जेबी मानस एकेडमी के बीच खेला गया।
फाइनल मुकाबले में डॉन बॉस्को की टीम ने मानस एकेडमी को 8 विकेट से हराया। कार्तिक मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। मुख्य अतिथि मेयर कल्पना देवलाल, विशिष्ट अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद जोशी ने विजेता,उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष रमेश कसनियाल, कोच राजेंद्र सिंह गुर्रो हरीश बोरा दिनेश चंद्र जोशी मनोज कुमार प्रदीप पुनेठा आदि मौजूद रहे।