एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर के देब सिंह मैदान से लगी पार्किंग में बीती रात्रि लगभग 7:30 बजे अज्ञात लोगों ने एक नेपाली मजदूर तुले रावत को मारपीट कर घायल कर दिया और उसका मोबाइल और नगदी लूट ली।

मजदूर को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया है। तूले रावत ने आज कोतवाली पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई और मारपीट करने लूट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मारपीट करने वालों का पता लग रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp