एन आई एन,

पिथौरागढ़। में प्रदेश के मुख्यमंत्री आठ मई को पिथौरागढ़ आ सकते हैं। आठ मई को लक्ष्मण सिंह महर परिसर का वार्षिक समारोह होना है। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस विभाग के अधिकारियों ने परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाएं देखी। मिली जानकारी के दिन के अनुसार इस दिन मुख्यमंत्री चौकोड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होकर वर वधु को आशीर्वाद भी दे सकते हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp