एन आई एन
पिथौरागढ़। जिले के बोरागांव–बसौड मोटर मार्ग पर बीती देर रात डेढ़ बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, महिन्द्रा कमांडर UA05 5382 से काटेबोरा गांव से मेहदी समारोह से लौटते समय कॉटेबोरा से बसौड की ओर जा रही थी, तभी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी वड्डा एसडीआरएफ टीम और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया।
हादसे में कॉटेबोरागांव निवासी 22 वर्षीय लक्की भण्डारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 40 वर्षीय चालक जगदीश बिष्ट, 40 वर्षीय मोहन सिंह और मूनाकोट निवासी 22 वर्षीय पवन चन्द घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतक के शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग की टीमों ने भूमिका निभाई।