जब्त की मशीन
एन आई एन,
पिथौरागढ़। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद सक्रिय हुए तहसील प्रशासन ने आज राड़ी खुटी गांव पहुंचकर खनन में लगी पोकलैंड मशीन को मौके से हटवा कर जब्त कर दिया है। इस गांव के रोहित सिंह मेहरा ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि मशीनों से हो रहे खनन से उनके गांव की कृषि भूमि कट रही है।
इसके बाद हाईकोर्ट ने मशीनों से खनन पर रोक लगाते हुए खनन का कार्य मैन्युअल आधार पर कराए जाने के निर्देश दिए थे। हाई कोर्ट के निर्देश पर आज तहसीलदार विजय गोस्वामी, खान अधिकारी मय टीम के राडीखुटी पहुंचकर पोकलैंड मशीन को हटवा दिया।