एन आई एन,
पिथौरागढ़। में बिण क्षेत्र में बीती रात्रि 8:30 बजे हुई एक दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एमईएस में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत 30 वर्षीय प्रदीप अरोड़ा पुत्र धनपत अरोड़ा एम ई एस से वापस अपनी बाइक में ऐंचोली की ओर लौट रहा था। रात्रि 8:30 बजे विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूटी से उनकी जबरदस्त टक्कर हो गयी।
उन्होंने सिर में छोटा हेलमेट पहना हुआ था जिससे उनके सिर और छाती में गंभीर चोट आ गई। उन्हें जिला रात में ही जिला चिकित्सालय लाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया चंपावत जिले के सूखीढांग के पास उनका निधन हो गया। सोमवार को उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया। बताया गया कि वह अपने पीछे पत्नी एक बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। वह मूल रूप से बंगाल के रहने वाले बताए गए है। दुर्घटना में स्कूटी सवार खतीगांव निवासी हिमांशु कुमार को भी सिर में गंभीर चोटे आई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों बाइकों को कोतवाली में खड़ा कर दिया है। बताते चलें इन दिनों पिथौरागढ़ नगर में पुलिस के चैकिंग अभियान न होने से लोगों ने बिना आईएसआई मार्क के हेल्मेट पहनना, तीन सवारी बैठाना और रस ड्राइविंग करना शुरू कर दिया है इसलिए आये दिन दुर्घटनाएं बढ़ गई है।