एन आई एन,
खराब मौसम के बावजूद आदि कैलाश यात्रियों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। यात्रा के लिए अब तक 1855 परमिट जारी हो चुके हैं। सोमवार को छठे दिन 97 श्रद्धालुओं को इनर लाइन परमिट जारी किए गए।
एसडीएम धारचूला आशीष जोशी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया है। यात्रियों के सभी स्वास्थ्य और अन्य दस्तावेजों को बारीकी से जांच के बाद ही यात्रियों को अनुमति दी जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह मौसम विभाग के पूर्वानुमान और मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर ही आगे बढ़े।