एन आई एन,

पिथौरागढ़। बीते रोज झूलाघाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में लापरवाही से वाहन चला कर मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आज टैक्सी चालक कमल सिंह, निवासी ग्राम देलेख, थाना बजांग, नेपाल, हाल निवासी सिनेमा लाइन को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस घटना में मोटरसाइकिल सवार ससुर और दामाद गहरी खाई में जा गिरे थे। जिसमें महादेव निवासी उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि ससुर विकास दास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp