एन आई एन

पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। सोमवार को मुनस्यारी थाना अध्यक्ष अनिल आर्या ने चेकिंग के दौरान प्रतिमन सिंह के मकान में बगैर सत्यापन के किराएदार निवास करते पाए।

इस पर मकान मालिक के खिलाफ ₹10000 चालान की कार्रवाई की गई। थल थाना अध्यक्ष प्रकाश पांडे ने चैकिंग के दौरान वाहन चालक गंगा सिंह सामंत और लोकेश प्रसाद को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। दोनों के वाहन सीज कर दिए गए हैं। जिले भर में ट्रैफिक नियम और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 111 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp