एन आई एन
पिथौरागढ़। जिले में खराब मौसम और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार आज 4 मई (सोमवार) को जनपद के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, वित्त विहीन, निजी तथा सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा। कक्षा 1 से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।
प्रशासन ने यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में और संभावित मौसमीय खतरे को देखते हुए लिया है, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।